पुलवामा हमले की बरसी: PM मोदी सहित इन दिग्गज नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले

admin

दिल्ली (एकता): जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की बरसी पर शहीद हुए जवानों को पूरा देश याद कर रहा है। बता दें कि 14 फरवरी को बरसी पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि पुलवामा हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। जिससे पूरा देश जवानों के शहीद होने की खबर सुनकर दहल उठा था।

पीएम मोदी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “उन वीरों को याद करा रहा हूं, जिन्हें हमने पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।”

अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका शौर्य और अदम्य साहस हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *