दिल्ली (एकता): दिल्ली में क्रूरता की हदें पार करने के मामले थम ही नहीं रहे हैं। राजधानी में श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी सुलझा नहीं कि एक और ‘श्रद्धा’ जैसा मामला सामने आया। जहां प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर शव को फ्रिज में छिपाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मामला बाबा हरिदास नगर के मित्राऊं गांव से है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद इंसानियत की सब हद पार कर दी। जडब इस घटना की खबर पुलिस को लगी तो उन्होेंने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिली कि शव किस हालत में फ्रिज से बरामद हुआ।
जानिए क्या है मामला
आरोपी युवक की शादी किसी और लड़की से तय हो चुकी थी। उसके रास्ते में उसकी प्रेमिका रुकावट बन रही थी। वह नहीं चाहती थी कि साहिल की शादी किसी और लड़की से हो। जिसके चलते उसने प्रेमिका को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने एक ढाबे के फ्रिज में प्रेमिका के शव को छुपाया और फरार हो गया। ढाबा मालिक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को गई।
श्रद्धा के भी शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखे थे आफताब ने
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने भी इसी तरह प्रेमिका को मौत के घाट उतारा था। इसके लिए वह एक नया फ्रिज खरीदकर लाया था।