दिल्ली (एकता): छोटी सी उम्र में गेम्स और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री से बच्चों को इसकी लत लग जा रही है। शुरू-शुरू में यह खेल होता है और आगे चलकर यह नशे की लत की तरह हो जाती है। अभिभावक जब भी मोबाइल से दूर रहने के लिए कहते हैं तो वह सुसाइड तक पहुंच जाते हैं। जिसका परिणाम मां-बाप को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ दिल्ली में हुआ। जहां 15 साल के लड़के ने दिल दहला देने वाला कदम उठा लिया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार स्मार्टफोन न मिलने के कारण उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। । बता दें कि मां-बाप के नया स्मार्टफोन न दिलवाने के चक्कर में मासूम ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि छात्र मोबाइल पर गेम खेलने का आदी था। पिछले कुछ समय से उसका मोबाइल खराब हो गया था। वह नया स्मार्टफोन दिलाने की मांग कर रहा था। इस बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।