दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फीली हवाओं के साथ गिरेगा पारा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर की हवाओं से सर्दी बढ़ने लगी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शीत लहर से पारा गिरने लगा है। हालांकि रविवार को खिली हल्की धूप से थोड़ी राहत मिली लेकिन सोमवार को तेज हवा चलने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार से तापमान में और गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

रविवार को दिल्ली में 23.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम के खराब रहने का डर है। 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। लोगों को फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *