आस्था की अनूठी झलक: 400 KM पैदल चलकर दिल्ली से मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे मां-बेटा

admin

दिल्ली (एकता): भक्तों की मां के प्रति गहरी आस्था देखने को मिलती है। वह कड़ी से कड़ी परीक्षा पार करके मां के दरबार में पहुंचते हैं। कोई दंडवत होकर आते हैं तो कोई पैदल चलकर। ऐसी ही एक आस्था दिल्ली के मां-बेटे में देखने को मिली। वह दिल्ली से 22 दिन में 400 किमी पैदल यात्रा कर दर्शन के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे।

बता दें कि मन्नत पूरी होने पर मां-बेटे ने पैदल यात्रा पूरी की। यात्रा के दौरान बारिश के समय काफी मुश्किलें आई लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी। वहीं मंदिर पहुंचते ही पुजारी ने विधिवत रूप से पूजा करवाई। बेटे अनुज शर्मा के साथ आई उनकी मां भी पहुंची। बताया जाता है कि इन्होंने 21 जनवरी को दिल्ली से पैदल यात्रा शुरू की थी। वह दोनों 22 दिन बाद रविवार को दरबार पहुंचे। अनुज सफदरगंज एनक्लेव, नई दिल्ली में रहता है। अनुज शर्मा पेशे से इंजीनियर हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *