दिल्ली (एकता): दिल्ली के रामारोड इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मोती नगर थाने के पास एक फैक्टरी में बीती रात आग लगी। जिसके चलते दमकल विभाग की 27 गाड़ियां मौके पर मौजूद पहुंची। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग को फैलने से रोका गया है, लेकिन अब तक आग बुझी नहीं। आग बुझाने का काम जारी है। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 27 गाड़ियां
Leave a comment