दिल्ली में महरौली में बुलडोजर की कार्रवाई से भड़के लोग, चौथे दिन भी जारी तोड़फोड़

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में महरौली में बुलडोजर की कार्रवाई तेज हुई। बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण की स्थानीय महिलाओं के साथ नोकझोंक हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार नोकझोंक के बावजूद सोमवार को चौथे दिन भी  बुलडोजर की कार्रवाई जारी रही। इतना ही नहीं डीडीए को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लगातार चौथे दिन अवैध निर्माणों पर एक्शन लिया गया।

महिला का आरोप है कि उसके परिवार ने कोर्ट में स्टे ऑर्डर के लिए याचिका दाखिल की है हमने उन्हें एक घंटे तक प्रतीक्षा करने के लिए कहा था, जिसके दौरान स्थगन आदेश आ जाएगा। हमने स्थगन आदेश के लिए आवेदन किया था। यह गुंडागर्दी है।

गौरतलब है कि रविवार को डीडीए व पुलिस को स्थानीय लोगों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर तक फेंक दिया। इस कारण पुलिस ने उनको हिरासत में लिया था। पुलिस अब तक करीब 1200 गज भूमि पर तोड़फोड़ कर चुका है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *