अफगानिस्तान (एकता): तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अब अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार 13 फरवरी को सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर 4.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। गनीमत यह रही कि इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। यह भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद से दक्षिण-दक्षिण पूर्व की 100 किलोमीटर की गहराई में था।
बताया जा रहा है कि भारत के सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। गौरतलब है कि तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 34 हजार से ज्यादा हो गई है। 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में दो बड़े विनाशकारी भूकंप आए थे। इमारतों के ढह जाने के छह दिन बाद 12 फरवरी को एक गर्भवती महिला और दो छोटे बच्चों सहित कई लोगों को मलबे से निकाला गया।