Bigg Boss Winners: इंडियन टीवी के पॉपुलर शो में अब तक इन सितारों ने जीता खिताब, यहां देखें पूरी लिस्ट

admin

दिल्ली (एकता): टेलीविजन शोज हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन गए हैं। इनमें से कुछ इंडियन ऐसे शोज हैं जो लोगों के लिए खास हैं। हम बात कर रहे हैं सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस की। जो अब तक 16 सीजन का सफर तय कर चुका है। हाल ही में बिग बॉस 16 सीजन के विनर MC Stan बने हैं। बता दें कि इस शो में टीवी, फिल्म दुनिया, राजनीती व सामान्य जनता के लोगों को लिया जाता है, जिन्हें लोग जानते है या उनसे कोई ना कोई कहानी जुड़ी होती है। बिग बॉस का पहला सीजन सोनी चैनल में आया था। इसके बाद इसे कलर्स चैनल ने खरीदा। गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 15 में तेजस्वी प्रकाश ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। तेजस्वी प्रकाश को शुरू से ही जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है था। तेजस्वी को ट्रॉफी के साथ साथ 40 लाख रुपए की ईनामी राशि मिली थी। इसके साथ ही प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रन अप और करण कुंद्रा शो के सेकेंड रनर अप रहे थे। ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने हर बार की तरह इस बार फैंस की धड़कने खूब ऊपर नीचे कीं।

बिग बॉस सीजन 16 का खिताब एमसी स्टैन ने किया अपने नाम

12 साल की उम्र में एमसी स्टैन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। शिव-प्रियंका को पछाड़कर MC Stan ने Bigg Boss 16 की ट्रॉफी अपने नाम की। 19 हफ्तों तक घर में मजबूती से टिके रहने के बाद उन्होंने खिताब जीता। इस शो के फिनाले में टॉप पांच सदस्य के बीच कड़ा मुकाबला था। जिनमें स्टैन ने सभी को मात देते हुए यह जीत हासिल कर ली है। 23 साल के एमसी स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौंक था। यही वजह थी कि महज 12 साल की उम्र में उन्होंने कव्वाली सुननी शुरू कर दी। इसके बाद अल्ताफ का मन रैप की तरफ ज्यादा आकर्षित होने लगा। आज स्टैन रैपर के साथ सॉन्ग राइटर और कंपोजर भी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है।

सीजन 1 अरशद वारसी         (2006)    राहुल रॉय
सीजन 2 शिल्पा शेट्टी         (2008)    आशुतोष
सीजन 3 अमिताभ बच्चन   (2009)    विन्दु दारा सिंह
सीजन 4 सलमान खान       (2010)     स्वेता तिवारी
सीजन 5 संजय दत्त              (2011)     जूही परमार
सीजन 6 सलमान खान       (2012)     उर्वशी ढोलकिया
सीजन 7 सलमान खान       (2013)      गौहर खान
सीजन 8 सलमान खान      (2014)      गौतम गुलाटी
सीजन 9 सलमान खान      (2015)      प्रिंस नरूला
सीजन 10 सलमान खान    (2016)      मनवीर गुर्जर
सीजन 11 सलमान खान     (2017)      शिल्पा शिंदे
सीजन 12 सलमान खान     (2018)     दीपिका कक्कड़

सीजन 13 सलमान खान     (2019-2020) Siddharth Shukla
सीजन 14 सलमान खान    (2021)        रुबीना दिलैक
सीजन 15 सलमान खान    (2022)      तेजस्वी प्रकाश
सीजन 16 सलमान खान    (2023)      MC Stan

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *