दिल्ली (एकता): सोशल मीडिया पर अभिनेत्री राखी सावंत का नाम सुर्खियों में चल रहा है। एक तरफ राखी सावंत की टूटी शादी और दूसरी तरफ पति आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप। मीडिया सूत्रों के अनुसार आदिल खान फिलहाल पुलिस हिरासत में है। इस बीच राखी के आरोपों पर उनके वकील ने आरोप लगाया है। आदिल के वकील ने कहा, ‘क्या आपको लगता है कि राखी इतनी कमजोर है कि उसे कोई भी मार सकता है। यह सब राखी का पहले का ही प्लान रचा हुआ है। आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
आदिल एक अच्छे परिवार से है। लेकिन राखी ने अपने पहले पति से पैसे लिए और अब वह आदिल के साथ भी ऐसा ही कर रही है। बैंक स्टेटमेंट समेत तमाम सबूत कोर्ट में जमा कर दिए गए हैं। वहीं राखी ने अपने पति पर आरोप लगाया कि आदिल शादीशुदा होने के बावजूद भी रिलेशनशिप में है। इसके साथ ही उसने मुझसे पैसे भी लिए हैं। जो वह मुझे वापस नहीं कर रहा। इसके साथ ही राखी ने कहा कि उसने मेरी मां को मारा है, मेरी मां की मौत का आदिल ही जिम्मेदार है। राखी ने मीडिया के सामने अपने जख्म भी दिखाए।