दिल्ली (एकता): बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में राज किया। अर्चना बिग बॉस 16 के फिनाले में पहुंच चुकी हैं। आपको बता दें कि अर्चना सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि वो पॉलिटिशियन भी रह चुकी हैं। अर्चना गौतम ने दर्शकों को अपनी अतरंगी बातों से खूब एंटरटेन किया। अर्चना गौतम का जन्म 1 सितंबर 1995 में हुआ। उसने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाकर अपने करियर की शुरुआत की।

27 साल की उम्र में वह इस मुकाम तक पहुंची। शुरुआती सफर में अर्चना ने मॉडलिंग और कुछ फिल्मों में काम किया। अर्चना ने 2015 में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसके साथ ही अर्चना ने 2018 में ‘मिस बिकनी इंडिया’, ‘मिस कुओमो इंडिया’, ‘मिस टैलेंट’ जैसी प्रतियोगिताएं जीतीं। अर्चना गौतम ने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है।

उन्होंने तेलुगू मूवी ‘आईपीएल इट्स प्योर लव’ में अमृता और तमिल मूवी ‘गुंडास’ में मालार के कैरेक्टर में दिखाई दी थीं। अर्चना गौतम ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस ने ‘मिस उत्तर प्रदेश’, ‘मिस बिकिनी यूनिवर्स इंडिया’ समेत अन्य टाइटल भी जीता है। अर्चना ने राजनीति की दुनिया में भी कदम रखा था। इस बीच उसने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने अर्चना को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।