दिल्ली (एकता): फेमस टीवी स्टार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी की शादी कनाडा मूल के एनआरआई अर्जुन भल्ला के साथ हुई। बता दें कि उनकी शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी की शादी के लिए राजस्थान के नागौर में बने 500 साल पुराने और ऐतिहासिक खींवसर फोर्ट बुक किया था। बता दें कि उनकी शादी 9 फरवरी को हुई।

शादी समारोह 3 दिन तक चलता रहा। पूरे किले को दुल्हन की तरह सजाया गया था। दूल्हा-दुल्हन की वरमाला जहां की गई थी, वो जगह खींवसर फोर्ट की बहुत खास जगह थी। उस जगह को रोहिनच एरिया कहते हैं। इस हाईप्रोफाइल शादी को बहुत ही गुप्त रखा गया। इस शादी में सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही शामिल थे।

शादी के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन राजा महाराजाओं के इतिहास से जुड़ा है। राजस्थान का पहनावा और राजस्थान की संस्कृति का थीम रखा गया था। शादी रॉयल अंदाज में हुई। उन्होंने शेनेल ईरानी की बारात में जमकर डांस भी किया। दोनों अपनी शादी को लेकर बहुत खुश नजर आए।
