दिल्ली (एकता): दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार आर्यसमाज के संस्थापक और समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती समारोह का मोदी ने उद्घाटन किया।

बता दें कि इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा यह अवसर ऐतिहासिक है और भविष्य के इतिहास को निर्मित करने का है।महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी 1824 को हुआ था। वह एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने तत्कालीन प्रचलित सामाजिक असमानताओं का मुकाबला करने के लिए 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी।