दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लोगों को सौगात दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी, 2023 को राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 246 किलोमीटर के खंड का उद्घाटन किया। उन्होंने चिह्नित करने के लिए रिमोट का बटन दबाया। इस एक्सप्रेसवे से लोगों को काफी फायदा होगा। अब 5 घंटे से घटकर महज साढ़े 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर का सफर तय होगा।
मीडिया सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 9 सालों से केंद्र सरकार लगातार बुनियादी ढांचे में भारी निवेश कर रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राजस्थान और देश के लिए प्रगति के दो मजबूत स्तंभ बनने जा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है, जो भारत का सबसे लंबा और सबसे उन्नत एक्सप्रेसवे होगा। इस समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री वी के सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और अन्य नेता मंच पर मौजूद थे।