नितिन गडकरी ने सोहना में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

admin

दिल्ली (एकता): हरियाणा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोहना में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड के शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी से जयपुर तक का सफर पांच घंटे से घटकर लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा। पीएम मोदी दौसा से 18,100 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा हिलालपुर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे। उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री मौजूद रहे। दिल्ली से मुंबई जाने में वर्तमान में 24 घंटे का समय लगता है लेकिन इसके शुरू होने से 12 घंटे लगेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *