दिल्ली (एकता): उत्तर-दिल्ली में एक इश्क की खौफनाक दास्तां देखने को मिली। जहां प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाकर उसे चाकुओं से गोद डाला। मीडिया सूत्रों के अनुसार मामला सिविल लाइंस स्थित बोंटा पार्क का है। जहां प्रेमिका के परिवार ने उसके प्रेमी को चाकू से गोद दिया। बाद में आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। गंभीर हालत में युवक को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर प्रेमिका और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बिहार के दरभंगा के रहने वाले गौतम की सोशल मीडिया के जरिए साधना नामक युवती से दोस्ती हुई। गौतम पेशे से सिविल इंजीनियर है। दोनों की शादी तय हो गई थी। लेकिन युवती ने उससे शादी करने से मना कर दिया। प्रेमी ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उसे दिल्ली बुलाकर हत्या का प्लान बनाया। पुलिस को मामले में कई अन्य आरोपियों की तलाश है। वहीं गौतम के परिवार वालों का कहना है कि साधना ने उससे महंगे तोहफे मंगाना शुरू कर दिया।