डेरा सच्चा सौदा का दिल्ली में भी चला नशा छुड़ाने का अभियान, लाखों लोग हुए शामिल

admin

दिल्ली (एकता): डेरा सच्चा सौदा का दिल्ली में भी नशा छुड़ाने का अभियान चलाया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस अभियान में लाखों लोग शामिल हुए। बता दें कि नशे की लत के कारण आज हमारी पीढ़ियां बर्बादी की कगार पर खड़ी हैं। इस नशा रूपी दानव को सभी मिलकर दूर भगा सकते हैं। यह शब्द संत पूज्य डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह ने फरमाए।

उन्होंने रविवार को दिल्ली के जैपनीज पार्क में वर्चुअल माध्यम से एमएसजी पावन महा रहमों करम भंडारे पर उपस्थित लाखों की साथ संगत को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूज्य गुरु जी ने 63 जरूरतमंद परिवारों को भी राशन दिया। वहीं डेप्थ कैंपेनिंग के तहत कई लोगों को नशे से दूर करने के लिए गुरु मंत्र भी प्रदान किया। दिल्ली में भी लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जो मुहिम चलाई गई है वह सराहनीय है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *