दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्टर आर माधवन के बेटे ने देश का नाम एक बार फिर रोशन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार बेटे वेदांत माधवन ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023’ में एक-दो नहीं बल्कि पूरे सात मेडल जीतकर पिता का भी मान बढ़ाया। बता दें कि माधवन खुशी से फूले नहीं समा रहे। दरअसल उनके लिए ये पल काफी खुशी के हैं।
वेदांत ने इस गेम में 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते हैं। सोशल मीडिया पर सभी खिलाड़ियों की जीत पर बधाई देते हुए बेटे वेदांत के लिए भी दो शब्द लिखे हैं। R Madhavan ने बेटे Vedaant की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। आर माधवन ने कहा कि मेरे बेटे ने 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर में गोल्ड मेडल जीता है, वहीं 400 मीटर और 800 मीटर स्विमिंग में सिल्वर मेडल जीता।