दिल्ली (एकता): तुर्की और सीरिया में भूकंप ने तबाही से सबकुछ तबाह कर दिया। लोगों के घर, इमारतें, बच्चे व परिवार तक छीन लिए। ऐसे भयंकर तबाही आजतक पूरी दुनिया में पहली बार देखी गई। बता दें कि अभी तक मरने वालों की संख्या 19,300 से अधिक हो गई है। इसी तुर्की में बचाव और राहत कार्य में जुटी भारतीय सेना घायलों के जख्मों पर मरहम लगा रही हैं। वहीं इनमें से एक भारतीय महिला जवान हीरो बनी हुई है।

बता दें कि इस महिला अधिकारी ऑपरेशन दोस्त को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। कई जानें बचा रहीं हैं। वहीं तुर्की महिला ने रोते हुए भारतीय सेना की महिला को KISS किया। जिसकी वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। भारतीय सेना ने दो महिलाओं की तस्वीर को कैप्शन के साथ साझा किया, “हम परवाह करते हैं”, यह पूरी तरह से दर्शाता है कि कितनी जल्दी तुर्की को ‘ऑपरेशन दोस्त’ के जरिए मदद की जा रही है। यह तस्वीर उस देश की सेना की है जो बिना किसी भेदभाव के मदद के लिए पहुंच सकती है।

भारत की तरफ से चारों ओर मलबे से घिरे और त्रासदी का सामना कर रहे तुर्की को ‘ऑपरेशन दोस्त’ के जरिए मदद की जा रही है। सरकार ने कहा कि भारत “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” के जी-20 मंत्र का पालन कर रहा है। अस्पताल पूरी तरह कार्यात्मक ऑपरेशन थियेटर और एक्स-रे और वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।