दिल्ली में दर्जनों झुग्गियों में लगी भयानक आग से सबकुछ तबाह, लोगों में मची अफरातफरी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित झुग्गियों में आग ने अफरातफरी मचा दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को दर्जनों झुग्गियों में भीषण आग लग गई जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि आग इतनी भयानक थी कि लोगों में दहशत मच गई।

आग लगते ही सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल वाहनों के मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग कैसे लगी इस बात की कोई सूचना नहीं लगी है। हालांकि आग लगने से कितना नुकसान हुआ अभी पता नहीं लगा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *