Drishyam 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक को मिली ‘सपनों की रानी’, शादी की तस्वीरें देख दिल हार बैठे फैंस

admin

दिल्ली (एकता): दृश्यम 2 फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक को आखिरकार अपने सपनों की रानी मिली। बता दें कि अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय शादी के बंधन में बंध गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार कपल की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके फैंस दुल्हनिया को देख दिल हार बैठे।

बताया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन की दृश्यम 2 ने खूब धूम मचाई थी। लेकिन अब इस फिल्म के डायरेक्टर शादी के बाद चर्चा में है। अभिषेक पाठक की शिवालिका ओबेरॉय से पहली मुलाकात फिल्म खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी। खुदा हाफिज को अभिषेक ने ही प्रोड्यूस किया था। दोनों ने शादी की तस्वीरें भी शेयर की। अभिषेक और शिवालिका की शादी में करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए।

तुर्की में बेहद रोमांटिक अंदाज में अभिषेक ने शिवालिका को प्रपोज किया था। सगाई के बाद उनकी दृश्यम 2 सुपरहिट साबित हुई। अभिषेक को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इन दोनों कपल की लव स्टोरी बेहर खूबसूरत है। डायरेक्टर अभिषेक ने काफी छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर ली थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *