बॉलीवुड के मशहूर किंग खान की घड़ी ने लूटा फैंस का दिल, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के बाद अब उनकी घड़ी ने फैंस का दिल लूट लिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार किंग खान अपनी घड़ी की वजह से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी घड़ी की कीमत सभी को हैरान कर रही है।

बता दें कि शाहरुख ने ऑडेमर्स पिगुएट की रॉयल ओक परपेचुअल कैलेंडर ब्लू सिरेमिक कलाई घड़ी पहनी हुई है। उनको नीले रंग की ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक घड़ी पहने देखा गया। दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में शाहरुख एक बार फिर इस खूबसूरत घड़ी को फ्लॉन्ट करते नजर आए। शाहरुख खान की पसंदीदा घड़ी की कीमत 4.98 करोड़ रुपए हैं।

फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान इसी साल जून में कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ से सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देते नजर आएंगे। फिलहाल ‘जवान’ की शूटिंग खत्म होने वाली है। ‘जवान’ की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *