गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में अनुराग ठाकुर ने खेला क्रिकेट, लगाए छक्के (देखें तस्वीरें)

admin

जम्मू-कश्मीर (एकता): जम्मू-कश्मीर का ताज माने जाने वाले गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट खेला। बता दें कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स से पहलेगुलमर्ग पहुंचे ठाकुर ने पहले बर्फबारी का नजारा लिया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट खेलते समय कई छक्के लगाए। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ है।

केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया का इंतजार पूरा भारत करता है। कश्मीर में विंटर खेलों का आयोजन हो रहा है। यहां पूरे देश से 1500 से अधिक खिलाड़ी 11 खेलों में भाग ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई जहां सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया। वहीं अनुराग ठाकुर के क्रिकेट को देखकर लोगों ने भी मस्ती की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *