दिल्ली (एकता): राखी सावंत कई दिनों से अपनी शादी की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर एफआईआर दर्ज कराई थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार अपनी कॉमेडी से भरी हरकतों से सबको हंसाने वाली राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राखी का पैपराजी के सामने दर्द छलका और वह अचानक बेहोश हो गई।

बता दें कि एक तरफ उन्होंने अपनी मां को खो दिया तो दूसरी तरफ शौहर। राखी का अब आदिल के साथ रिश्ता उलझ गया है। हर रोज एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। उन्होंने आदिल के अफेयर्स को लेकर भी खुलासा किया। उनकी ये हालत देख कुछ लोगों को उन पर तरस आया तो किसी ने इसे ड्रामा बताया।