दिल्ली (एकता): दिल्ली में तीन दिवसीय दौरे पर आए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अडाणी मामले पर बड़ा बयान दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री बना तो उसके 4 दिन बाद ही अडाणी जी ने अपनी कंपनी बंद कर दी। हमारे हिमाचल में अडाणी और ट्रक ऑपरेटर के बीच 40- 45 दिनों से बातचीत हो रही है। यह देखा जाएगा कि उन्होंने ट्रक ऑपरेटर का किराया कम करने की बात कही है। सरकार ट्रक ऑपरेटर के साथ खड़ी है। अडाणी जी इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें।
सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं हैं परियोजनाएं हैं, उसको लेकर में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करुंगा। मैंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मंत्री नितिन गडकरी जी और केंद्रीय पावर मिनिस्टर आरके सिंह जी से समय मांगा है। पिछले 2 साल से दिल्ली के द्वारका में हिमाचल निकेतन का शिलान्यास अटका पड़ा था जिसका कल में शिलान्यास करूंगा। हमने फैसला किया है कि हिमाचल के छात्र भी दिल्ली आते हैं, कोई पेशेंट बीमार हो जाए तो उनको दिल्ली आकर एम्स में इलाज कराना पड़ता है। हिमाचल के लोगों के लिए हम दिल्ली में हिमाचल निकेतन का निर्माण कर रहे हैं। 18 महीने के अंदर हिमाचल निकेतन बनकर तैयार होगा।