दिल्ली (एकता): कियारा आडवाणी की पहले शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल लूटा और अब उनके कलीरे जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल Kiara Advani के कलीरों में सिद्धार्थ संग लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही हैं। उनके कलीरों पर से किसी की नजर नहीं हट रही थी। दरअसल इन कलीरों पर सिद्धार्थ के डॉग ऑस्कर का प्रिंट बना हुआ है। सिद्धार्थ का अपने पेट डॉग ऑस्कर के साथ बहुत था। लेकिन फरवरी 2022 में उसकी मौत हो गई। तब सिद्धार्थ ने ऑस्कर के लिए इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला इमोशनल नोट लिखा था। इसलिए कियारा ने अपने कलीरों के जरिए इसी प्यार को ट्रिब्यूट दिया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जहां एम्प्रेस रोज कलर के लहंगे में कियारा ने कहर ढाया हुआ था वहीं सिद्धार्थ भी सिल्वर कलर की शेरवानी में कमाल के लग रहे थे। फैंस ने नए जोड़े को काफी प्यार दिया। कपल ने अपनी हसीन तस्वीरें फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीं। बता दें कि 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने कुछ साल तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा।
