दिल्ली (एकता): दिल्ली में दिनोंदिन क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। मासूम बच्चियां दरिंदों की हवस का शिकार बन रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के एमसीडी स्कूल में 10 साल की छात्रा के साथ रेप किया गया।
बता दें कि यह रेप किसी बाहर वाले ने नहीं बल्कि स्कूल के ही टीचर ने किया। जो सभी बच्चों को पिकनिक पर ले जाया गया था। उसी दौरान एक स्कूल टीचर ने बच्ची के साथ रेप किया। जिसके बाद वह फरार हो गया। परिवार द्वारा आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने परिजनों को कहा कि कृपया आप इस मामले को ज्यादा ना उठाएं। लेकिन छात्रा के परिजनों ने बुधवार को स्कूल के खिलाफ हंगामा किया। तब कहीं जाकर प्रशासन की नींद खुली। बच्ची को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर बच्ची की स्थिति ठीक नहीं है। वहीं आरोपी फरार बताया जा रहा है।