दिल्ली में मेहंदी की खुशबू से 9 साल की बच्ची को पड़े मिर्गी के दौरे, डॉक्टर भी हैरान

admin

दिल्ली (एकता): मेहंदी की खुशबू सब लड़कियों को अच्छी लगती है और वह मेहंदी लगाने के लिए हमेशा उत्सुक रहती हैं। लेकिन राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मेहंदी लगाने के बाद 9 साल की लड़की को मिर्गी के दौरे पड़े। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मामले को सुनकर डॉक्टर भी हैरान हैं। दरअसल यह एक हैरानीजनक मामला था, जो पहली बार डॉक्टरों की समझ से बाहर था।

दिल्ली के एक अस्पताल में 9 साल की बच्ची पहुंची, जिसे मेहंदी लगाने के बाद मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे। उसे मेहंदी लगाने के बाद शरीर में ऐंठन महसूस हुई। वह 20 सेकंड के लिए बेहोशी पड़ी रही। डॉक्टरों का कहना है कि मिर्गी के दौरे आमतौर पर अकारण होते हैं। मेहंदी में एक बहुत ही विशिष्ट मिट्टी की गंध होती है। मेहंदी लगे हाथ को जैसे ही मरीज के दिल के पास लाया गया तो उसे दौरे पड़ने लगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *