गाजियाबाद (एकता): गाजियाबाद में इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में 5 शख्स गले में रायफल लटकाकर डांस कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से शराब पीते हुए हथियारों को गले में लटकाकर डांस कर रहे हैं।

उन्होंने एलिवेटेड रोड पर अपनी स्कॉर्पियो कार खड़ी करके गले में रायफल डालकर रील भी बना रहे हैं। जिसके चलते पांचों युवकों को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनमें से एक युवक से लाइसेंसी रायफल, फॉर्चयूनर गाड़ी, 315 बोर, 07 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 5 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इन युवकों के खिलाफ 147, 148 समेत 34 और 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की कार्रवाई दर्ज की गई।
