Sidharath Kiara Wedding: थोड़ी ही देर में सात फेरे लेंगे कियारा-सिद्धार्थ, शाही अंदाज में सजा सूर्यगढ़ पैलेस

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी इस समय सुर्खियों में हैं। बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। वहीं दूसरी तरफ यह कपल सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इनकी संगीत और हल्दी सेरिमनी की वीडियो वायरल हुई हैं, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई।

बारात की तैयारियां शुरू हो गई है। दूल्हे की घोड़ी सजधज कर तैयार की गई है। बैंज बाजे वाले बुलाए गए हैं। बस थोड़ी ही देर में शादी की रस्में निभआई जाएंगी। वहीं शादी के मंडप को फूलों के साथ सजाया गया है। पूरा सूर्यगढ़ पैलेस शाही अंदाज में सजा हुआ है।

गौरतलब है कि कल मेहंदी सेरेमनी काफी धूमधाम से मनाई गई। किराया को मेहंदी लगाने के लिए बॉलीवुड की फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा पहुंची थीं। प्रीवेडिंग फंक्शन में करण जौहर, जूही चावला, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और परिवार के लोग मौजूद रहे।

सूर्यगढ़ पैलेस में लेकसाइड से फंक्शन की शुरुआत हुई। इसके बाद गेस्ट को झील के किनारे सनसेट पैटियो गार्डन में बैठाया गया। शादी में 100 से 150 लोगों को ही न्यौता दिया है। जैसलमेर में 5 तारीख को कई मेहमान पहुंचे, जैसे ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल से लेकर करण जौहर, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, जूही चावला-जय मेहता आदि। उनके लिए 84 कमरे बुक किए गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *