लोकसभा में राहुल गांधी ने अडाणी पर साधा निशाना, PM मोदी-अडाणी की दिखाईं तस्वीरें

admin

नई दिल्ली (एकता): संसद के बजट सत्र 2023 में मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अडाणी पर निशाना साधा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और जादू से एसबीआई ने अडाणी को 1 बिलियन डॉलर का ऋण दिया। फिर वह बांग्लादेश जाता है और फिर बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड अडाणी के साथ 25 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर करता है।

उन्होंने कहा कि 2022 में श्रीलंका बिजली बोर्ड के अध्यक्ष ने श्रीलंका में संसदीय समिति को सूचित किया। साथ ही उन्हें राष्ट्रपति राजपक्षे ने बताया कि उन पर पीएम द्वारा अडाणी को पवन ऊर्जा परियोजना देने के लिए दबाव डाला गया था। यह भारत की विदेश नीति नहीं है, यह अडाणी के कारोबार के लिए नीति है। राहुल ने अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी की साथ की तस्वीरें दिखाईं। जिसपर स्पीकर नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि पोस्टरबाजी बंद कीजिए नहीं तो सत्ता पक्ष के लोग भी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अदाणी की साथ वाली तस्वीर दिखाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *