दिल्ली (एकता): ‘पठान’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर काफी तहलका मचा रही है। बता दें कि इस फिल्म ने 12 दिनों में ही 800 करोड़ कमाकर भारत में तोड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की जोड़ी को काफी लोगों ने पंसद किया है।
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘पठान’ अब वर्ल्डवाइड हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिट फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म ने ‘बाहुबली 2′ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को भी पठान ने काफी अच्छी कमाई की। लोगों का कहना है कि पठान’ की कमाई की रफ्तार दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। लगता है कि अब तीसरे वीकेंड में वह 1000 करोड़ पार कर जाएगी। 250 करोड़ रुपए के बजट में बनी ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकस्टर साबित हो चुकी है।