दिल्ली (एकता): तुर्की और सीरिया में आए खतरनाक भूकंप ने कहर मचा कर रख दिया है। ताश के पत्तों की तरह कई इमारतें ढह गई। सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। बता दें कि सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 2200 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं। भूकंप उपरांत झटके अब भी महसूस किए जा रहे हैं। इमारतों से जिंदा लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। भूकंप में ध्वस्त हुए तुर्की के एक अस्पताल और सीरिया के अस्पतालों से मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।