भारतीय युवा कांग्रेस ने अडानी ग्रुप की धांधली पर उठाए सवाल, LIC बिल्डिंग के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव ने अडानी ग्रुप की धांधली पर सवाल उठाए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को प्रदर्शन में अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एलआईसी बिल्डिंग, कनॉट प्लेस के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए और नारेबाजी कर विरोध किया।

रणविजय ने कहा कि अडानी समूह पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों पर मोदी सरकार खामोश है, जो इस मामले में सरकार की मिलीभगत की ओर एक इशारा कर रही है। आम जनता के करोड़ों रुपए दांव पर लगे हैं। संसद में इस विषय पर चर्चा नहीं होती तब तक हम इस प्रकार से लगातार विरोध करते रहेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *