गाजियाबाद (एकता): गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर खौफनाक मौत दे दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार गाजियाबाद के बम्हेटा में प्रेमिका ने फोन कर शादी की बात करने के लिए पहले प्रेमी को घर बुलाया। इतना ही नहीं लड़की के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। मामला 8 महीने पहले का है।
बता दें कि पुलिस ने तालाब से नरमुंड, हड्डियां और कपड़े बरामद कर लिए हैं। साथ ही प्रेमिका के घरवालों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़के ने उसका वीडियो बनाकर प्रेमिका के भाई को भेजा था। जिसके चलते वह प्रेमिका पर शादी का दबाव बना रहा था।
पुलिस ने इस मामले में हत्या, एससी एसटी एक्ट व शव छुपाने की धारा में केस दर्ज किया है। युवक का शव 13 जून 2022 को लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन पुलिस को शिकायत देकर उसकी तलाश की मांग की।