दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी केजरीवाल ने ट्वीटर के जरिए खुद दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दौरान दोनों ने झारखंड और दिल्ली से जुड़े विकास के कई मुद्दों पर चर्चा की।

कई लोग इस मुलाकात को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर देख रहे हैं।हालांकि कई बार सीएम हेमंत दिल्ली गए हैं। लेकिन कभी उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से नहीं हो पाई।
CM अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
Leave a comment