JP Nadda के बेटे की Reception Party में पहुंचे PM मोदी सहित ये दिग्गज नेता

admin

दिल्ली (एकता): भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने नवदंपती जोड़े को आशीर्वाद दिया।

बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रभारी अरुण सिंह, सांसद दीया कुमारी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई सांसद-विधायक ने आशीर्वाद दिया।

समारोह का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रखा गया। गौरतलह है कि नड्डा के छोटे बेटे हरीश की शादी शिमला के धाम बिलासपुर के विजयपुर में 25 जनवरी को हुई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *