राजस्थान (एकता): बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी टल गई है। जैसलमेर के मशहूर पैलेस सूर्यगढ़ में इन दोनों कपल की शादी हो रही है। पूरे पैलेस को शाही अंदाज में सजाया गया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ-कियारा अब 6 फरवरी की बजाए 7 को शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि रविवार की देर शाम तक कई गेस्ट भी जैसलमेर पहुंचे। जिनमें करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, अश्विनी यार्डी और आकाश अंबानी पैलेस पहुंच चुके हैं।

6 फरवरी को हल्दी और संगीत का फंक्शन होगा। कपल की वेडिंग में बॉलीवुड मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा, वेडिंग ड्रेस के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता आए हैं।