दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में सोमवार को डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। जिसके चलते आज मरीजों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार डॉक्टर लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। दरअसल उन्हें अक्तूबर से सैलरी नहीं मिली, इससे डॉक्टरों के पास दिल्ली में रहने के लिए पैसे भी नहीं बचे।
बता दें कि आज की हड़ताल में ओपीडी सेवाएं प्रभावित होंगी वहीं इमरजेंसी में तो डॉक्टर मरीजों को देखेंगे ही। इस मांग के बाद शनिवार को डॉक्टरों को दो महीने का बकाया वेतन तो मिल गया लेकिन अभी भी एक महीने के पैसे नहीं मिले। उनका कहना है कि अस्पताल में पीने के साफ पानी की किल्लत है। ऐसे में मरीजों के साथ कर्मचारियों को काम करने के लिए परेशानी उठानी पड़ती हैं।