दिल्ली के मेयर का चुनाव तीसरी बार स्थगित, सदन में AAP और BJP पार्षदों का फिर हंगामा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में मेयर का चुनाव तीसरी बार स्थगित हुआ। सोमवार को दिल्ली नगर निगम सदन की तीसरी बैठक भी टल गई। इससे पहले मेयर चुनने की दो कोशिश नाकाम रही। भाजपा ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया। बता दें कि एमसीडी की स्थायी समिति के छह सदस्यों का भी चुनाव होना है।

चुनाव से पहले ही AAP और BJP पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सदन में आप पार्षद लगातार वापस जाओ, वापस जाओ के नारे लगा रहे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने अपने पार्षदों को फिर मेयर चुनाव न होने देने के निर्देश दिए। वहीं संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में अडानी समूह के मामले की जांच की मांग को लेकर विपक्षी सांसद संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के विरोध में इकट्ठा हुए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *