दिल्ली एयरपोर्ट पर कैंसर मरीज महिला को अमेरिकन एयरलाइंस ने फ्लाइट से उतारा, जानिए वजह

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक कैंसर मरीज महिला को फ्लाइट से नीचे उतारा गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार न्यूयॉर्क जा रही अमेरिकन एयरलाइंस के विमान से एक महिला कैंसर मरीज को नीचे उतारा गया। कारण सिर्फ इतना सा था कि महिला ने फ्लाइट में अपना बैग रखने के लिए एयर होस्टेस से मदद मांगी थी। हाल ही में सर्जरी से गुजरी महिला क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर सकी।

अमेरिका में रहने वाली महिला ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की। उन्होंने महिला पर मदद मांगने पर गलत ढंग से एयरक्राफ्ट से उतारने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला को दूसरी एयरलाइंस से टिकट बुक कर अमेरिका जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि महिला छुट्टियां बिताने भारत आई थीं। इस दौरान उन्हें कैंसर का पता चला और सर्जरी करानी पड़ी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *