दिल्ली (एकता): बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री तब्बू एक बार फिर साथ नजर आएंगे। फिल्मों का निर्देशन करने वाले राइटर और डायरेक्टर नीरज पांडे ने एक धमाकेदार फिल्म निकाली है। जिसका नाम है ‘औरों में कहां दम था!’ । खास बात यह है कि इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू अहम रोल का किरदार निभा रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल भी एक रोल निभा रहे हैं। इसकी शूटिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है। गौरतलह है कि पिछले साल ‘दृश्यम 2’ में अजय और तब्बू की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। नीरज पांडे की इस फिल्म का ऑरिजनल साउंडट्रैक एमएम कीरावानी कंपोज करेंगे। हालांकि फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ गाने को कंपोज करने वाले एमएम कीरावानी ने दुनिया में काफी नाम कमाया है। जिसके चलते अब वह इस फिल्म में चार-चांद लगाएंगे।