आखिर ऐसा क्या हुआ कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर को गाड़ी छोड़ ऑटो में करना पड़ा सफर, फैंस हुए हैरान

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने अपनी मेहनत से काफी मुकाम हासिल किया। आज उनकी हिंदी जगत सिनेमा में काफी पहचान है। बता दें कि अनुपम खेर अपनी करोड़ों की गाड़ी छोड़ ऑटो में सफर करने को मजबूर हुए। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह अपनी आने वाली फिल्म ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ को लेकर चर्चा में हैं।

बता दें कि इस फिल्म में वह अलग रोल में नजर आ रहे हैं। रविवार को उनका दिल्ली में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन था। बता दें कि उनके ड्राइवर ने उन्हें गलत जगह छोड़ दिया और उन्हें ऐसे में सूट-बूट पहनकर ऑटो रिक्शा में सफर तय करना पड़ा। अचानक उनको ऑटो में देख हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद वह ऑटो ड्राइवर से हाथ मिलाकर थिएटर की ओर बढ़ते हैं। अभिनेता ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में लिखा कि कुछ भी हो सकता है। लेकिन बहुत मज़ा आया जमीन पे उतरकर। वहीं उनके फैंस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *