तुर्की (एकता): तुर्की में भीषण भूकंप ने भारी तबाही देखने को मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को 7.8 तीव्रता के इस भूकंप से कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग मलबे में दब गए।

बता दें कि ये भूकंप गाजियांटेप के पास आया। तुर्की के साथ ही सीरिया में भी इस भूकंप से तबाही हुई। जहां 15 की मौत हो गई और 34 इमारतें ध्वस्त हुई। भूकंप से लोगों में दहशत मची हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन का काम चल रहा है।
