शूटिंग के लिए जा रही टीवी एक्ट्रेस Urvashi Dholakia के साथ हुआ हादसा: स्कूल बस से टकराई कार

admin

दिल्ली (एकता): टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का कार एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री अपनी कार से शनिवार को एक फिल्म स्टूडियो शूटिंग के लिए जा रही थीं। अचानक काशिमीरा में उनकी कार एक स्कूल बस से टकरा गई। जिससे कार को पीछे से किसी ने टक्कर मार दी।

बता दें कि इस हादसे में अभिनेत्री बाल-बाल बची। वहीं डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हालांकि इस हादसे में उन्हें चोट नहीं आई। Urvashi Dholakia ने बस ड्राइवर के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करवाया। बता दें कि एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ‘कसौटी जिंदगी की’ की ‘कोमोलिका’ के नाम से प्रसिद्ध है। हाल ही उर्वशी ढोलकिया ‘नागिन 6’ में नजर आईं थीं और अब वह ड्रामा सीरीज ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में काम कर रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *