दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां आरोपी बेड में छिपाकर गांजे की खेप रखता था। मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोपी की सप्लाई करने का अनोखा तरीका देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बता दें कि आरोपी को गांजे की सप्लायर सहित गिरफ्तार किया गया।
पलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने बेड में गांजे की खेप को छिपाकर रखता था। इतना ही नहीं उसने घर के दरवाजे में होल किया हुआ था ताकि ग्राहक को गांजा सप्लाई कर सके। पुलिस ने आरोपी से 37 किलो गांजा बरामद किया। वह इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश करने लगी है।