दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर फांदकर सड़क के दूसरी तरफ ऑटो में घुसी बाइक

admin

दिल्ली (एकता): पूर्वी दिल्ली के लिंक रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बाइक डिवाइडर फांदकर सड़क के दूसरी ओर ऑटो से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार मां-बेटे और चालक को अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल ऑटो चालक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी है।

पुलिस ने पुष्पा रावत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। बता दें कि हादसे के समय बेटा अपनी मां को लेकर चांदनी चौक खरीदारी करने के लिए जा रहे था। लिंक रोड के सामने अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर कूदकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई जिससे वह एक ऑटो से टकरा गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *