दिल्ली (एकता): दक्षिण दिल्ली जिले में फतेहपुर बेरी में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कैब चालक ने 10वीं की छात्रा से रेप की घटना को अंजाम दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार 15 वर्षीय पीड़िता नामी स्कूल में पढ़ती है। परिवार ने छात्रा के लिए एक स्कूल लाने कैब लगाई हुई है। जब पीड़िता घर से निकली तो उसकी स्कूल गेट पर पहुंचने पर तबीयत खराब हो गई।
पीड़िता ने चालक से उसे घर ले जाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी दवाई देने की बात कहकर उसे घर ले आया। यहां उसने धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उससे रेप किया। जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो उन्होॆंने स्कूल प्रशासन को फोन किया। जब पता चला कि आज वह स्कूल ही नहीं आई तो परिवार चालक के घर पहुंचा। उन्होंने देखा कि छात्रा वहां पड़ी हुई थी।
पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग कराने के बाद रेप और पॉक्सो की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।