दिल्ली (एकता): पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का रविवार को निधन होने से शोक की लहर दौड़ पड़ी। मीडिया सूत्रों के अनुसार परवेज मुशर्रफ कई महीने से अस्पताल में भर्ती थे। लंबे समय से दुबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि उनके परिवार ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि वे अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे थे।
PAK के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का 79 साल की उम्र में निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Leave a comment