दिल्ली (एकता): भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार विनोद कांबली ने नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी से पहले मारपीट की फिर कुकिंग पैन उठाकर मारा।
बता दें कि उनकी पत्नी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पीड़ित पत्नी ने बताया कि वह नशे की हालत में अपने ब्रांद्रा फ्लैट पर आए। उन्होंने आते ही गाली-गलौच के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद उनकी पत्नी ने अस्पताल जाकर मेडिकल ट्रीटमेंट लिया।